प्रशासनमध्य प्रदेशरतलाम

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने पीएम प्रगति पोर्टल की समीक्षा की

करियर काउंसलिंग, ड्रॉप आउट, खेल गतिविधियों, लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रचार और कौशल प्रशिक्षण पर दिया जोर

रतलाम 8 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने शिक्षा विभाग के पीएम प्रगति पोर्टल की समीक्षा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यालयों में बच्चों की निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री वैशाली जैन तथा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने विद्यालयों में ड्रॉपआउट की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों के वास्तविक कारणों का फील्ड में जाकर पता लगाया जाए। स्थानीय शिक्षकों एवं अभिभावकों से फीडबैक लेकर ब्लॉकवार अध्ययन किया जाए तथा ड्रॉपआउट रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। आवश्यकता अनुसार बच्चों को छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में करियर काउंसलिंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि विद्यार्थियों को भविष्य के अवसरों की सही जानकारी मिल सके। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाए।

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, खेल मैदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने मुस्कान अभियान के कार्यों की मैदानी स्तर पर समीक्षा करने तथा वोकेशनल एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

बैठक में विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण मिड-डे मील की भी समीक्षा की गई तथा इसके प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button