टॉप न्यूज़मध्य प्रदेशरतलामशासन

श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए श्रम विभाग की पहल

श्रम प्रहरी बनकर अपंजीकृत कारखानों और संस्थानों की सूचना दें नागरिक

रतलाम 17 अक्टूबर 2026 

श्रम विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर तथा हेल्पलाइन न. 18002338888 पर दे सकते सूचना

    श्रम पदाधिकारी जिला रतलाम ने बताया कि श्रम प्रहरी, श्रम विभाग की एक पहल है जिसके तहत कोई भी जागरूक नागरिक अपने आसपास के अपंजीकृत कारखानों, संस्थानों या निर्माण कार्यों की सूचना श्रम विभाग के पोर्टल अथवा टोल-फ्री श्रमिक हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकता है।

इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों की सुरक्षा बढ़ाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। श्रम प्रहरी कोई सरकारी पद नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। जिसके माध्यम से हर नागरिक, श्रमिक सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं श्रम कानूनों के पालन करवाने में मददगार बन सकता है।

यदि आप अपने आसपास किसी ऐसे कारखाने या व्यावसायिक प्रतिष्ठान को देखते हैं। जो पंजीकृत नहीं है, तो आप श्रम प्रहरी के रूप में इसकी सूचना श्रम विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर  https://factory.mponline.gov.in/Portal/Services/FactoryReg/UnregisteredFactory/ReportUnregisteredFactory.aspx अथवा टोल-फ्री श्रमिक हेल्पलाइन नंबर 1800-233-8888 पर कॉल करके दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button