विपक्ष के विरोध, हंगामे के बीच ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026’ ध्वनि मत से पारित,
राहुल गांधी की कहानी में ईडियट(बेवकूफ) कौन ? राहुल गांधी जंतर-मंतर गोली और लाठी चलाने का आरोप आदेश किसने दिया ?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने भाषण में ‘ईडियट’ और ‘अंधभक्त’ जैसे शब्द कहे, जिसे लेकर सबसे ज्यादा हंगामा हुआ
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, बिल पर चर्चा के दौरान जबरदस्त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष अपना बयान पूरा नहीं कर पाए, राहुल गांधी ने अपने भाषण “इडियट “(बेवकूफ) असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया ,साथ ही गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि गृह मंत्री के आदेश पर ही छात्रों पर गोली चलाई गई थी I जिसके बाद लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया I केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर सवाल उठते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की
राहुल गांधी ने अपने भाषण में यह भी दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठी चलाने का आदेश दिया था। हालांकि भाजपा ने इसका खंडन किया। भाजपा ने कहा कि छात्रों पर गोली चली ही नहीं है तो आदेश देने की बात ही नहीं उठती है। अमित शाह पर दिए राहुल के बयान पर सत्ता पक्ष की ओर से बड़ा हंगामा किया गया।
राहुल के भाषण के दौरान कीरेन रिजीजू ने कई बार खड़े राहुल गांधी को टोका और संसदीय नियम का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को माफी मांगनी चाहिए। इस पर राहुल ने कहा, ‘अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ बीजेपी बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाता हूं’। स्पीकर ओम बिरला ने भी राहुल को करीब एक कई बार टोका। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के भाषण के कई शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाने के लिए स्पीकर से कहा।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, ‘देश का भविष्य सड़कों पर उतरा। प्रदर्शन में गुस्सा, नफरत नहीं थी। वे केवल अपनी आवाज उठा रहे थे। अगर भाजपा के मेरे मित्र अपने बच्चों से पूछें कि उनके भाई, बहन जो कर रहे हैं, उसके बारे में वे क्या सोचते हैं, तो उन्हें अपने बच्चों का भी समर्थन ही मिलेगा’। उन्होंने एक प्रदर्शनकारी लड़की के हवाले से ‘ईडियट’ (बेवकूफ) शब्द का इस्तेमाल किया।



