अमृत 2.0 योजना बनी नागरिकों के लिए परेशानी का कारण
ठेकेदार की मनमानी या नगर परिषद ,अधिकारियों,की लापरवाही ,

धामनाद ,वार्ड क्रमांक 12 दीनदयाल नगर में अमृत 2.0 योजना में ठेकेदार की लापरवाही या नगर परिषद ,अधिकारियों,का भ्रष्टाचार ,
वार्ड सदस्यों ने आवेदन देते हुए कहा की यदि 7 दिवस के भीतर निम्न कार्य नहीं किए गए तो हम सभी वार्डवासी मजबूरन धरना प्रदर्शन, आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इसकी समस्त जवाबदेही नगर परिषद और संबंधित ठेकेदार की होगी।
जन-जीवन ठप: पुरानी पेयजल लाइन तोड़ देने के कारण पिछले 2 माह से वार्ड में पेयजल के लिए महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पानी के लिए तरस रहे हैं।
दिया की पिछले 2 माह से अधिक समय से ठेकेदार द्वारा सड़कों को खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया गया है। न कार्य हो रहा है, न कोई जवाबदेही। ऐसा प्रतीत होता है मानो नगर परिषद और ठेकेदार की मिलीभगत से जनता को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।सड़कें नरक बनी हुई हैं. सी.सी. रोड को खोदकर मिट्टी और मलबे के ढेर लगा दिए गए हैं। एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी नहीं निकल पा रहे। रोज गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। भ्रष्टाचार और लापरवाही ठेकेदार साइट पर कभी दिखाई नहीं देता। मजदूर बिना सुरक्षा के काम कर रहे हैं। गुणवत्ताहीन काम और समय पर कार्य न करने से शासकीय धन का भी दुरुपयोग हो रहा है।
नागरिकों की मांगें
तत्काल प्रभाव से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक कर 24 घंटे में पानी चालू किया जाए।
ठेकेदार को नोटिस देकर 15 दिन में कार्य पूर्ण करवाया जाए अन्यथा उसका अनुबंध निरस्त किया जाए। खौवाई के कारण हुई क्षति की भरपाई ठेकेदार से तत्काल करवाने के साथ वार्ड में सभी नियमित मूलभुत सुविधाएं सुचारू की जावें ।
आवेदक :-
वार्ड क्रमांक 12 के समस्त निवासी दीनदयाल नगर, धामनाद, जिला रतलाम
राजेश निनामा ,राहुल विनामा ,विक्रम निवासी, अजय दारंगा,मनोहर मारवाड़
अंकित जुजार.,नितेश देवीलाल,नारायण,राकश,भावेश मईड,अर्जुन,जीतेन्द्र

