Uncategorized
कलेक्टर कार्यालय में हुआ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन

रतलाम 3 अगस्त 2026
माह के प्रथम कार्य दिवस पर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कलेक्टर कार्यालय के शासकीय सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रतिमाह के प्रथम कार्यदिवस की तरह आज भी कलेक्टर कार्यालय परिसर में देशभक्ति और ऊर्जा से भरा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान जिले के शीर्ष अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान का भावपूर्ण सामूहिक गायन किया।
।


