आबकारी विभागकलेक्टरप्रशासनरतलाम

शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही; 5 प्रकरण पंजीबद्ध

टाइटल: कलेक्टर अजय कटेसरिया के आदेश पर रतलाम की मदिरा दुकानों, ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान।

रतलाम 25 अगस्त 2026

कलेक्टर अजय  कटेसरिया के आदेशानुसार आबकारी विभाग ने रतलाम जिले में शराब के अवैध कारोबार, सार्वजनिक स्थानों पर म..द्यपान करने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। जिला आबकारी अधिकारी (DEO) श्री विकास मंडलोई ने बताया कि इस सघन कार्यवाही के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

प्रमुख .कंपोजित मदिरा दुकानों—महू बस स्टैंड, शहर सराय, सज्जन मिल, बड़बड़, साला खेड़ी, पावर हाउस और स्टेशन रोड क्षेत्र—के आसपास रोड व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई

अवैध गुमटियों और ढाबों पर शिकंजा: चटका ढाबा (गांधीनगर), विनोबा नगर, देशी हांडी ढाबा (बिरियाखेड़ी), विजिलेंस ढाबा (बिरियाखेड़ी) तथा जुलवानिया रोड क्षेत्र में दबिश दी गई। इसके साथ ही शराब दुकानों के पास मदिरापान की सुविधा देने वाली अवैध गुमटियों को बंद करवाया गया।

दुकान संचालकों को निर्देश: शराब दुकान संचालकों को परिसर में साफ-सफाई रखने और आसपास ग्राहकों को शराब का सेवन न करने देने की सख्त चेतावनी दी गई।

डीईओ श्री मंडलोई ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button