डोसीगांव के ईडब्ल्यूएस फ्लेट के रहवासी आवंटन राशि 1.80 लाख तीन दिवस में जमा करावें तीन दिवस में राशि जमा नहीं कराने पर फ्लेट से हटाया जायेगा कब्जा
नगर पालिक निगम, रतलाम (ईडब्ल्यूएस) फ्लेट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग' (Economically Weaker Section) डोसीगांव

डोसीगांव के ईडब्ल्यूएस फ्लेट के रहवासी आवंटन राशि 1.80 लाख तीन दिवस में जमा करावें तीन दिवस में राशि जमा नहीं कराने पर फ्लेट से हटाया जायेगा कब्जा

रतलाम 30 जुलाई । डोसीगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक में निर्मित ईडब्ल्यूएस फ्लेट के ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा सिर्फ मार्जिन मनी जमा कराकर फ्लेट पर अवैध कब्जा किया हुआ है वे आवंटित फ्लेट की राशि रूपये 1,80,000/- तीन दिवस में अनिवार्य रूप से जमा करावें, समयावधि में राशि जमा नहीं कराने पर 4 अगस्त मंगलवार को अवैध कब्जा खाली करवाकर फ्लेट का कब्जा लिया जाकर संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जायेगी जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित का होगा।
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अन्तर्गत डोसीगांव में शिवशंकर बस्ती (स्लम) के 396 हितग्राहियों की सूची कलेक्टर महोदय से अनुमोदन होकर पात्र हितग्राहियों को ईडब्ल्यूएस फ्लेट आवंटित किये गये जिसमें से 188 हितग्राहियों द्वारा हितग्राही अंशदान की राशि 2.00 लाख जमा किये गये शेष 208 हितग्राहियों द्वारा मार्जिन मनी की राशि जमा कर अवैध रूप से डोसीगांव स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लेट पर कब्जा किया हुआ है।



