क्राइमरतलामलोकल न्यूज़
रतलाम आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई
जावरा के ग्राम मायाखेड़ा एवं बागाखेड़ा में दबिश व तलाशी अभियान चलाया गया।

रतलाम 1 अगस्त 2026
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम (आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वंदना अग्रवाल एवं श्री पुष्पराज सिंह चौहान) द्वारा ग्राम मायाखेड़ा और बागाखेड़ा क्षेत्र में दबिश व तलाशी अभियान चलाया गया।
तलाशी अभियान के दौरान कच्ची (शराब) मदिरा,महुआ लाहन बड़ी मात्रा में जब्त की गई I
कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
जब्ती:
- 38 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा
- 2,200 किलोग्राम महुआ लाहन
- कुल अनुमानित मूल्य: ₹2,27,600 (लगभग)
- कानूनी कार्रवाई: मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।



