डोसीगांव के ईडब्ल्यूएस फ्लेट की आवंटन राशि 1.80 लाख जमा कराने हेतु शिविर का आयोजन

डोसीगांव के ईडब्ल्यूएस फ्लेट की आवंटन राशि 1.80 लाख जमा कराने हेतु शिविर का आयोजन
4 अगस्त तक राशि जमा नहीं कराने पर फ्लेट से हटाया जायेगा कब्जा
रतलाम 1 अगस्त । डोसीगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 डीपीआर 1 के एएचपी घटक में निर्मित ईडब्ल्यूएस फ्लेट के ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा सिर्फ मार्जिन मनी जमा कराकर फ्लेट में निवासरत् है उनकी बकाया अंशदान राशि रूपये 1,80,000/- एक मुश्त जमा कराये जाने हेतु नगर निगम द्वारा परिसर में शिविर का आयोजन प्रातः 11 से सांय 5 बजे तक आयोजन किया जा रहा है जिसमें हितग्राही अपनी बकाया अंशदान की राशि कर सकते है। समयावधि में राशि जमा नहीं कराने पर 5 अगस्त बुधवार को अवैध कब्जा खाली करवाकर फ्लेट का कब्जा लिया जाकर संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जायेगी जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित का होगा।
ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अन्तर्गत डोसीगांव में शिवशंकर बस्ती (स्लम) के 396 हितग्राहियों की सूची कलेक्टर महोदय से अनुमोदन होकर पात्र हितग्राहियों को ईडब्ल्यूएस फ्लेट आवंटित किये गये जिसमें से 188 हितग्राहियों द्वारा हितग्राही अंशदान की राशि 2.00 लाख जमा किये गये शेष 208 हितग्राहियों द्वारा मार्जिन मनी की राशि जमा कर अवैध रूप से डोसीगांव स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लेट पर कब्जा किया हुआ है।

