खेलटॉप न्यूज़राष्ट्रशासन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त

इस वर्ष 27 अगस्त 2026 को विशेष कार्यक्रम शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय तथा स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

यूवाओं में खेल भावना, राष्ट्र निर्माण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उ‌द्देश्य से ‘खेले इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त  को

शा.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय तथा स्वामी विवेकानंद शा.वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित होगा कार्यक्रम

रतलाम 25 अगस्‍त 2026

 प्राचार्य स्वामी विवेकानन्द शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम डॉ सतीश माहेश्‍वरी ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इस वर्ष 27 अगस्त 2026 को विशेष कार्यक्रम शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय तथा स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

जिसमें MY Bharat के स्वयंसेवक, युवा एवं स्थानीय खिलाड़ी सहभागिता करेंगे तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के संवाद से जुड़ेंगे।

इस अवसर पर देश के युवाओं में खेल भावना, राष्ट्र निर्माण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उ‌द्देश्य से ‘खेले इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देशभर के युवाओं एवं खिलाड़ियों से सीधे संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी 27 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के लगभग 1600 से अधिक स्थानों पर उपस्थित लाखों युवाओं एवं खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पिछले 12 वर्षों में देश के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में आए बदलावों और भारत के उभरते खेल परिवेश पर विशेष चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के संवाद के पश्चात लगभग 15 मिनट का विशेष संवाद सत्र भी आयोजित होगा, जिसमें MY Bharat स्वयंसेवक एवं स्थानीय खिलाड़ी अपने अनुभव, विचार एवं सुझाव साझा करेंगे।

यह आयोजन रतलाम जिले के युवाओं एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के संवाद से जोड़ने, खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित करने तथा नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button