प्रशासनमध्य प्रदेशरतलामलोकल न्यूज़शासन
अटल अभ्युदय योजना ,कॉमर्स कॉलेज के छात्रों ने वृद्धाश्रम में मनाई खुशियाँ
बुजुर्गों से किया संवाद और किया वृक्षारोपण

रतलाम 9 सितंबर 2026

अटल अभ्युदय योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित स्थानीय वृद्धाश्रम में एक विशेष अंतर-पीढ़ीगत (Intergenerational) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और वरिष्ठ नागरिकों के बीच दूरी को कम कर आपसी आत्मीयता, भावनात्मक जुड़ाव और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था।

वरिष्ठजनों के अनुभवों से रूबरू हुए युवा
कार्यक्रम में शासकीय कॉमर्स कॉलेज, रतलाम के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनसे आत्मीय बातचीत की और उनके जीवन के खट्टे-मीठे अनुभवों से सीख ली। युवाओं ने बुजुर्गों के प्रति अपना आदर और सम्मान प्रकट करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
हरित भविष्य का संदेश, परिसर में पौधे लगाए
संवाद के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से वृद्धाश्रम परिसर में पौधरोपण भी किया गया। विद्यार्थियों और संस्था के सदस्यों ने मिलकर पौधे लगाए और उनके रखरखाव का संकल्प लिया, जिससे वृद्धाश्रम का वातावरण हरा-भरा और सुखद बना रहे।
पूरा कार्यक्रम अत्यंत ही सौहार्दपूर्ण, आत्मीय और प्रेरणादायी माहौल में संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है और युवाओं को सही दिशा मिलती है।




