प्रशासनमध्य प्रदेशरतलाम

स्वच्छता की नई मिसाल: नगरीय निकायों के अधिकारियों को मिला वेस्ट कलेक्शन और सिटीजन इंगेजमेंट का कड़ा प्रशिक्षण

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2026: सेनेटरी इन्सपेक्टर व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न, सोर्स सेग्रीगेशन पर विशेष जोर

रतलाम 16 अक्टोबर 

अपशिष्ट मुक्त शहर की ओर कदम:

SWM 2026 के तहत जमीनी स्तर पर कचरा पृथक्करण की तैयारी शुरू

वेस्ट कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन एवं सिटीजन इंगेजमेंट का प्रशिक्षण संपन्न
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एसडब्ल्यूएम 2026 के तहत हुआ प्रशिक्षण
नगरीय निकायों के सेनेटरी इन्सपेक्टर एवं सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण

सोर्स सेग्रीगेशन संपूर्ण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की आधारभूत कड़ी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देशानुसार होटल बालाजी सेंट्रल में नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं जनभागीदारी आधारित बनाने के उद्देश्य से फीडबैक फाउंडेशन के तत्वावधान में   वेस्ट कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन एवं सिटीजन इंगेजमेंट विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल की उपस्थिति में अनिल भाना,  स्वच्छता अधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार, सैनिटरी इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर एवं जोनल इंचार्ज एवं पीआईयू विनोद कामरे सहित कुल 73 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण का उद्देश्य डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ करना, स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण को प्रभावी रूप से लागू करना, फील्ड मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन को बेहतर बनाना तथा नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान फीडबैक फाउंडेशन से प्रदीप श्रीवास्तव जी  द्वारा डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, फील्ड सुपरविजन, नियमित मॉनिटरिंग, सिटीजन एंगेजमेंट आईसी एण्ड बीसीसी एवं व्यवहार परिवर्तन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, फील्ड में सामने आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनके प्रभावी एवं व्यवहारिक समाधान विकसित करने पर भी चर्चा की गई।

प्रशिक्षण में बताया गया कि सोर्स सेग्रीगेशन संपूर्ण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की आधारभूत कड़ी है। इसे प्रभावी बनाने के लिए सफाई मित्रों, सेनेटरी इंसपेक्टर, सुपरवाइजर, जोनल अधिकारियों तथा नागरिकों के मध्य निरंतर संवाद एवं बेहतर समन्वय आवश्यक है। नागरिकों को कचरे के पृथक्करण के प्रति जागरूक करने तथा उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए फील्ड स्तर पर सतत प्रयास किए जाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में निगम आयुक्त अनिल भाना ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था में फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए प्रभावी वेस्ट कलेक्शन, 100 प्रतिशत सोर्स सेग्रीगेशन एवं नागरिक सहभागिता को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें फील्ड में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों, नागरिकों से संवाद, व्यवहार परिवर्तन तथा कार्य की नियमित मॉनिटरिंग से संबंधित विषयों पर चर्चा कर समाधान साझा किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों ने अपने-अपने जोन एवं कार्यक्षेत्रों में बेहतर वेस्ट कलेक्शन, शत-प्रतिशत सोर्स सेग्रीगेशन एवं नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

गरबा पांडाल में आयोजित हुआ जीरो वेस्ट इवेन्ट

 

 

 

रतलाम नगर को पूर्णतः कचरा मुक्त बनाने के लिये महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम रतलाम की आई ई सी टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 5 विनोबा नगर डी कालोनी स्लम बस्ती में गरबा पांडाल में जीरो वेस्ट  इवेंट आयोजित किया गया साथ ही बच्चों की होम कंपोस्टिंग, 4 बीन सेग्रीगेशन , थ्री आर सेंटर के बारे में जानकारी दी गई संपूर्ण कार्यक्रम पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त के तहत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button