नगर निगमरतलामलोकल न्यूज़शासन

नगर में निरंतर चल रहा है स्वच्छता का कार्य

बिना सूचना के अनुपस्थित 37 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

स्वच्छता अभियान: नगर में स्वच्छता का कार्य निरंतर एवं नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।

रतलाम 10 सितम्बर

रतलाम नगर को ओर अधिक स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के उद्देश्य से महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार निगम के स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता का कार्य करवाया गया।

नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा अलकापुरी भारत माता उद्यान, आरो आश्रम के पास सैलाना रोड, डोंगरे नगर सुखे कुएं के पास, सुभाष नगर बैकलेन, अमृत सागर उद्यान से मोती नगर, अजंता टॉकिज रोड, ईश्वर नगर फाटक के पास, दिलीप नगर, राजीव नगर, अरिहंत परिसर, जूनी कलाल सेरी, शिवधाम कॉलोनी, हाथीवाला मंदिर, माणक चौक, थावरिया बाजार आदि क्षेत्रों की सफाई के अलावा सैलाना बस स्टैण्ड चर्च के आसपास, जमातखाने के पास नालियों की सफाई का कार्य करवाया गया।

इसके अलावा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में बिना सूचना के अनुपस्थित 37 सफाई संरक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर एक दिवस का वेतन काटा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button