Uncategorized

रतलाम नगर निगम 30 वर्षों का इंतजार खत्म,

नगर निगम के पदोन्नत 52 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

 

कई वर्षों का इंतजार अब होगा खत्म, पदोन्नति से बढ़ेगा कार्य करने का मनोबल -महापौर प्रहलाद पटेल

नगर निगम के पदोन्नत 52 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली पदोन्नतिपदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने माना आभार रतलाम 23 जुलाई।

नगर पालिक निगम रतलाम के 52 अधिकारी एवं कर्मचारी जो कि 30 वर्षाे से पदोन्नति की बाट जोह रहे थे पदोन्नति मिलने पर नगर निगम सभागृह में स्वागत-सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन जी यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय श्री कैलाश जी विजयवर्गीय, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, प्रभारी मंत्री माननीय श्री विजय जी शाह, सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह जी चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम परिषद व निगम आयुक्त अनिल भाना का आभार व्यक्त किया।आयोजित कार्यक्रम में पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, नव नियुक्त एल्डरमेन हेमन्त राहौरी, नारायण सांकला आदि का स्वागत कर सम्मान किया व आभार माना।महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान निगम परिषद नगर विकास के साथ ही निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों के हित के कार्य भी तत्परता से कर रही है शासन निर्देशानुसार निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को तय समय-सीमा में पदोन्नति का लाभ दिया गया है।

निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी 30 वर्षाे से पदोन्नति की बाट जोह रहे थे। पदोन्नति का लाभ वर्तमान में कार्यरत् अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही सेवा निवृत्त हो चुके अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी मिलेगा।इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने भी पृथक-पृथक सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कार्यालय अधीक्षक गोपाल झालीवाल ने किया व आभार उद्यान प्रभारी अनिल पारा ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button