रतलाम नगर ग्रीन रतलाम – क्लीन रतलाम
अमृत हरित अभियान के तहत इस वर्षा ऋतु में वृहृद पौधा रोपण

महापौर प्रहलाद पटेल – पौधा रोपण हजीवन व पर्यावरण को बचाने के लिए है आवश्यक
खाचरौद रोड़ डिवाईडर व प्रताप नगर शिव मंदिर उद्यान में हुआ वृहृद पौधा रोपण
महापौर प्रहलाद पटेल व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण
रतलाम 23 जुलाई। रतलाम नगर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने हेतु अमृत हरित अभियान किया जा रहा है जिसके तहत महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 29 स्थित खाचरौद रोड़ डिवाईडर व प्रताप नगर शिव मंदिर उद्यान में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, रामूभाई डाबी, क्षेत्रिय पार्षद परमानन्द योगी, पार्षदगण, एल्डरमेन व नागरिकों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण कर उन्हे सहेजने का संकल्प नागरिकांे को दिलाया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि पौधा रोपण हमारे जीवन व पर्यावरण को बचाने के लिए आवश्यक है। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते है व प्रदूषण को घटाते है और भू-जल स्तर को बढ़ाते है। हरियाली गर्मी को कम करती है और मौसम को सुहाना रखती है। हम सब मिलकर एक-एक पेड़ भी लगाये ंतो हमारी यह धरती ओर अधिक हरी-भरी बनेगी।
पौधा रोपण के अवसर पर पार्षद योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, नव नियुक्त एल्डरमेन प्रभु नेका, राकेश मिश्रा, हेमन्त राहौरी, राकेश परमार, नारायण सांकला, गोपाल शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विजयसिंह चौहान, गणमान्य नागरिक, प्रभारी अधिकारी उद्यान अनिल पारा, उद्यान पर्यवेक्षक अनिल धाकड़ आदि उपस्थित थे।


