आबकारी विभागकलेक्टरक्राइमप्रशासनरतलामलोकल न्यूज़

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की  कार्यावाही

30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए

रतलाम 10 सितंबर 2026

 डीईओ आबकारी विभाग श्री विकास मंडलोई ने बताया कि कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जावरा तथा आलोट के ग्रामीण क्षेत्र कसारी, डेलवास, पनासिया, लसूडिया जंगली,में दबिश एवं तलाशी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2 हजार  किलोग्राम महुआ लहान जप्त की गई। जिसमें आरोपियों  के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत कुल 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा  की कुल कीमत लगभग 2 लाख 3 हजार रुपये है। उक्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button