Uncategorized

नशा मुक्ति जनजागृति अभियान नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत मेडिकल स्टोरों की हुई जांच  

दो मेडिकल स्टोरों को अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश, प्रस्तुत नहीं करने पर होगी कार्रवाई

रतलाम 18 जुलाई 2026

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग एवं औषधि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रतलाम शहर के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर नारकोटिक्स औषधियों एवं कोडीन युक्त कफ सिरप के स्टॉक तथा क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की गई।

औषधि निरीक्षक श्री अजय कुमार मीणा ने बताया कि नाहरपुरा स्थित शहनाज मेडिकल, शास्त्री नगर स्थित न्यू नेशनल मेडिकल तथा रतलाम हॉस्पिटल परिसर स्थित रतलाम केमिस्ट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टॉसेक्स सिरप, एलप्रेक्स टैबलेट एवं ट्रामाडोल इंजेक्शन सहित नारकोटिक्स श्रेणी की औषधियों की उपलब्धता तथा उनके क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेखों का परीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान शहनाज मेडिकल एवं न्यू नेशनल मेडिकल द्वारा मौके पर क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। दोनों प्रतिष्ठानों को दो दिवस के भीतर समस्त नारकोटिक्स औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित मेडिकल स्टोरों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए उनके लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं रतलाम केमिस्ट द्वारा निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक अभिलेख मौके पर ही प्रस्तुत कर दिए गए।

संयुक्त कार्रवाई में नायब तहसीलदार श्री पाण्डेय, औषधि निरीक्षक श्री अजय कुमार मीणा तथा औषधि निरीक्षक श्री बलराम चौधरी शामिल रहे। औषधि निरीक्षक श्री अजय कुमार मीणा ने बताया कि नशीली एवं प्रतिबंधित औषधियों के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में इस प्रकार की निरीक्षण एवं जांच कार्रवाई निरंतर जारी र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button