नगर निगमरतलामलोकल न्यूज़
रतलाम , महापौर ने किया लोकार्पण, नगर निगम में शामिल हुई 1 नई पोकलेन ,2 जेसीबी,
रतलाम नगर निगम ने ₹400 करोड़ के विकास कार्यों को गति देने के लिए खरीदे नए संसाधन।

रतलाम नगर निगम के संसाधनों में बढ़ोतरी: महापौर प्रहलाद पटेल ने 1 पोकलेन और 2 जेसीबी मशीनों का किया लोकार्पण

रतलाम 19 अगस्त 2026
रतलाम नगर निगम ने शहर के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को अधिक गति देने के लिए अपने बेड़े में नए आधुनिक संसाधन शामिल किए हैं। नगर निगम द्वारा क्रय की गई 1 नवीन पोकलेन और 2 जेसीबी मशीनों का विधिवत लोकार्पण महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम नगर निगम कार्यालय परिसर स्थित फायर स्टेशन भवन पर पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ।
नगर में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
लोकार्पण के अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल ने मीडिया और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य शहर का सर्वांगीण विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं देना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान निगम परिषद द्वारा शहर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन बड़े प्रोजेक्ट्स और शहर की दैनिक स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्य क्षमता बढ़ाना बेहद जरूरी था, जिसके लिए इन नवीन संसाधनों को खरीदा गया है।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति
इस विशेष लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शहर के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारी ,
निगम अध्यक्ष: श्रीमती मनीषा शर्मा
भाजपा संगठन पदाधिकारी: जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, नन्दकिशोर पवांर
नेता पक्ष: भगतसिंह भदौरिया
समिति प्रभारी: विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी अक्षय संघवी (जिन्होंने कार्यक्रम का संचालन किया) और सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास (जिन्होंने आभार माना)
विशेष उपस्थिति: स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा, एमआईसी (महापौर परिषद) सदस्य, नवनियुक्त एल्डरमेन, पार्षदगण और निगम के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी।

