महापौर प्रहलाद पटेल ने पूर्व सैनिकों से साथ मनाया कारगिल विजय दिवस
कारगिल विजय दिवस भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया

रतलाम 26 जुलाई
महापौर प्रहलाद पटेल ने 26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस विनोबा नगर स्थित कारगिल उद्यान में क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, नव नियुक्त एल्डरमेन नारायण सांकला, पार्षद प्रतिनिधि किशोरसिंह राठौर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल हरमीत सिंह, 21 एम.पी. एन.सी.सी. बटालियन के कमाण्डिग आफिसर कर्नल राघवेन्द्र सिंह व पूर्व सैनिकों के साथ हर्षोल्लास से मनाया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर की तत् पश्चात् संगठन गीत हम भारत के पुर्व सैनिक नई प्रेरणा लाये है का गान किया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांतीय सचिव नायब सुबेदार सुरेन्द्रसिंह वाघेला ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया।
अतिथीयों का स्वागत अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला ईकाई रतलाम के वरिष्ठ सैनिक प्रान्तीय सचिव नायब सुबेदार सुरेन्द्र सिंह वाघेला, अध्यक्ष हवलदार विक्रम वाघेला, नायब सुबेदार ईश्वर सिंह राठौर, सुबेदार मेजर तुलसीराम वर्मा सुबेदार मेजर महेन्द्र सिंह गोहिल ने किया। महिला अतिथीयों का स्वागत सैन्य मातृशक्ती की सदस्या श्रीमती निशा जी वाघेला, श्रीमती मिथिलेश जी राठौर एवं श्रीमती पुष्पेन्द्र सिसौदिया व्दारा किया गया। तत्पश्चात सभी ने मिलकर पूर्व सैनिक संगठन गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद अतिथीयों, पूर्व सैनिकों, सैन्य मातृशक्ती की सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों व्दारा कारगिल आपरेशन में शहीद हुए शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें सिखाता है कि देश की रक्षा सबसे बड़ा धर्म है. हमें अपने सैनिकों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए. हमें उनके संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश के लिए हमेशा कुछ अच्छा करने का संकल्प लेना चाहिए।
कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वरिष्ठ सैनिक मास्टर वारन्ट आफिसर श्री देवेन्द्र राज परमार ने की। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक नायब. सुबेदार वी.के. त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस पर मिलिट्री बेन्ड, शौर्य गाथा का आडियो का क्ल्पि भी सुनाया गया। कारगिल आपरेशन विजय में भाग लेने वाले पुर्व सैनिकों का सम्मान पुष्पहार पहना कर मुख्य अतिथी महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल व्दारा किया गया।
विशिष्ट अतिथि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल हरमीत सिंह एवं वरिष्ठ सैनिक प्रान्तीय सचिव नायब सुबेदार सुरेन्द्र सिंह वाघेला द्वारा भी कारगिल युध्द पर अपने अनुभव साझा किये। नायब सुबेदार ईश्वर सिंह राठौर, नायब सुबेदार सुरेन्द्र सिंह वाघेला, ना. सुबेदार ओ. पी. लोधा ने कारगिल वार के अपने अदम्य साहस के अनुभव भी साझा किये।

कार्यक्रम में 21 एम.पी. एन.सी.सी. बटालियन के कमाडिंग आफिसर कर्नल राघवेन्द्र सिंह, नेतृत्व में एन.सी.सी. के केडेट्स ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में रतलाम जिले के पूर्व सैनिक अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे। जिनमे सुबेदार मेजर महेन्द्र सिंह गोहिल, सुबेदार मेजर तुलसीराम वर्मा, संरक्षक सुबेदार सुरेन्द्र सिंह वाघेला ने किया। कार्यक्रम में हवलदार मांगू सिंह राठौर. हवलदार अजीत सिंह भदौरिया. हवलदार विजेन्द्र सिंह पंवार. नायक एस. पी. उपाध्याय. मास्टर वारन्ट आफिसर डी. आर. परमार. सार्जेन्ट एम एस शेखावत. नायक एम एफ खान, पूर्व ए सी स्व. बी. एल. पंवार के परिवार के सदस्य कु. अमृता, चि. अभिजीत सैन्य मातृ शक्ति के सदस्य, स्थानीय परिवार एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
आभार नायब सुबेदार ईश्वर सिंह राठोर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के बाद स्वल्पाहार के साथ हुआ।

