प्रशासनमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोगरतलामलोकल न्यूज़

मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य  रामलाल मालवीय का रतलाम प्रवास

(AJAKS) म.प्र. राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रामलाल मालवीय का किया स्वागत, रतलाम की समस्याओं का सौंपा ज्ञापन

रतलाम (म.प्र.) 08/09/26

मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य  रामलाल मालवीय के रतलाम प्रवास के दौरान रतलाम सर्किट हाउस में अजाक्स (AJAKS) संगठन द्वारा एक विशेष बैठक एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस अवसर पर अजाक्स संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने  मालवीय का गर्मजोशी से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया। इसके पश्चात संगठन के प्रतिनिधियों ने रतलाम जिले की अनुसूचित जाति समाज एवं स्थानीय प्रशासन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के संबंध में आयोग सदस्य से विस्तृत चर्चा की तथा समस्याओं के त्वरित व समयबद्ध निराकरण हेतु एक ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन में प्रमुख मांगों एवं समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया

अजाक्स संगठन ने जिले में वर्ग हित, प्रशासनिक समन्वय और स्थानीय समस्याओं से संबंधित बिंदुओं को आयोग के समक्ष रखा। आयोग के सदस्य  रामलाल मालवीय ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि उठाए गए सभी न्यायसंगत मुद्दों पर नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण कराया जाएगा।

कार्यक्रम में ये पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित

बैठक व स्वागत कार्यक्रम के दौरान अजाक्स संगठन के प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:  रमेशलाल कटारिया (जिलाध्यक्ष, अजाक्स रतलाम) , शैलेन्द्र सिंह भिंडे,  डॉ. शिरीष कुमार मेहरा,  महेश वर्मा, डॉ. गोपाल सिंह खराडी, आर.सी. भगोरा, अनिल चनाल जगदीश गुजराती, सुनील वर्मा, विरेन्द्र नरवले हेमलता कटारा, ज्योति बाला कटारा, विजय राकवा, रामप्रसाद गहलोत,शंकरलाल परमार,नवीन बोरिया,

सहित संगठन के कई अन्य कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button